लष्मी हथिनी की तबियत बेहद नाजुक।

Share your love


लोकजन टुडे: कार्तिक बिष्ट: रामनगर: 
हाइकोर्ट के निर्देश के बाद रामनगर वन प्रभाग में सात निजी पालतू हाथी ऱखे गये हैं। जिनमें से एक हथिनी लष्मी की तबियत लगातार बिगडती चली जा रही है। शुक्रवार को यह हथिनी एक बार फिर गिर गई है। तबियत बिगडने के बाद यह इसके गिरने की छठी घटना है। वन महकमे द्वारा बार-बार इसे क्रेन की मदद से उठाया जा रहा है। लेकिन इसके पैरों में बढता इंफेक्शन इसे अपने पैरों पर खडे नही होने दे ऱहा है। खडे होने के कुछ दिनों बाद यह फिर बैठ जाती है।

विभाग की यदि माने तो वह इसका लगातार इलाज करा रहे हैं। लेकिन उस् इलाज का कोई फायदा इसे होता हुआ नही दिख रहा है। रामनगर वन प्रभाग के अधिकारी इस हथिनी को अच्छे इलाज के लिए मथुरा भेजना चाहते हैं। परंतु मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक द्वारा इसको वहां भेजने के आदेश नही दिये जा रहे हैं। कुछ दिन पूर्व में भी दक्षिण अफ्रीका के विशेषज्ञ इसकी सेहत सुधार के लिए यहा आए थे


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *