रुड़की भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत का चयन विश्व कप टीम में

Share your love

रुड़की भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत का चयन विश्व कप टीम में होने से उनके चाहने वालों में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी।जैसे ही ऋषभ पंत के वर्ल्ड कप में खेलने की सूचना उनके परिवार तक पहुंची तो उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और विकेट कीपर ऋषभ पंत का आवास रुड़की के अशोक नगर में स्थित हैं लेकिन इस बार 15 क्रिकेट खिलाड़ियों की टीम में ऋषभ पंत का नाम शामिल नहीं हो सका था जिसके चलते उनके समर्थकों में मायूसी छा गयी थी।ऋषभ के स्थान पर दिनेश कार्तिक को वर्ल्ड कप की टीम में शामिल किया गया था लेकिन ऋषभ पंत की किस्मत अचानक चमकी और उन्हें भारतीय टीम के ओपनर शिखर धवन के चोट के कारण एक बार फिर मौका वर्ल्ड कप में खेलने का मिला। चयन कर्ताओं ने ऋषभ पंत के नाम की जैसे ही घोषणा की तो ऋषभ के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।उनके समर्थकों का कहना है कि ऋषभ ने देवभूमि उत्तराखंड और रुड़की का नाम रोशन किया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *