राजधानी पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी। अवैध शराब का जखीरा बरामद।

Share your love

लोकजन टुडे: देहरादून। लंबे समय से अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें एक गाड़ी के अंदर अवैध तरीके से लाई जा रही 150 पेटी अवैध शराब का जखीरा पुलिस ने बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व क्षेत्राधिकारी डालनवाला के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रायपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा ने शिव मंदिर रायपूर से अभियुक्त बाबू राम S/0 नररतू राम R/O हर्रावाला थाना डोईवाला देहरादून को *150 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब* के साथ शराब तस्कर मय वाहन नंबर Uk07CB 4267 टाटा 207 के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना रायपुर पर अभियुक्त के विरुद्ध *मुकदमा अपराध संख्या- 105/19 धारा 60/72(2) आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।अभियुक्त को निर्धारित समयावधि में माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा|

वही इस कार्यवाही को करने वाली पुलिस टीम में चंद्रभान सिंह अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक रायपुर, वरिष्ठ उ0नि0 संजय मिश्रा, उ0नि0 जगमोहन सिंह , का0 कमल सोरागी, का0 ब्रिजमोहन भट्ट आदि शामिल थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *