मरीज की मौत पर परिजनों ने डॉक्टर को पीटा, डॉक्टर ने ठप किया कामकाज

Share your love


लोकजन टुडे, कोटद्वारः कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में उपचार के दौरान एक मरीज की मौत से आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सालय के शल्य चिकित्सक से मारपीट की दी। घटना के विरोध में चिकित्सालय कर्मियों ने कार्य बहिष्कार का ऐलान करते हुए आकस्मिक चिकित्सा कक्ष को छोड़ तमाम सेवाएं ठप कर दी। मामले में चिकित्सालय प्रशासन की ओर से मारपीट करने वालों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।

घटना देर रात की है। पदमपुर निवासी जगत सिंह को बीती रात करीब आठ बजे कोटद्वार के बेस चिकित्सालय की इमरजेंसी में लाया गया, जहां मौजूद शल्य चिकित्सक सतीश कुमार ने मरीज को प्राथमिक उपचार देकर वार्ड में शिफ्ट कर दिया, जहां कुछ देर बाद जगत सिंह की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने इमरजेंसी में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना के बाद सीएमएम डॉण्आरएस चौहान मौके पर पहुंचे और पूरी बात सुनने के बाद ड्यूटी समाप्त कर घर वापस लौटे सर्जन सतीश कुमार को वापस इमरजेंसी में बुला दिया। सर्जन को देखते हुए परिजन भड़क गए और चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। हंगामे के दौरान ही सर्जन सतीश कुमार से मारपीट हो गई। सीएमएस डॉण्चौहान सहित अन्य चिकित्सा कर्मियों ने बीच—बचाव किया।

इधर, घटना के विरोध में सोमवार को चिकित्सा कर्मियों ने इमरजेंसी को छोड़ तमाम सेवाएं ठप कर दी हैं, जिससे चिकित्सालय पहुंचे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर, तमाम चिकित्सक व चिकित्सा कर्मी कोतवाली पहुंचे, जहां डॉण्सतीश कुमार की ओर से मृतक के परिजनों के खिलाफ उनसे मारपीट व गाली—गलौच करने की
तहरीर दी गई है। बाद में चिकित्सकों ने एसडीएम से भी मुलाकात कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *