भाजपा नेता के पेट्रोल पंप सेल्समैन से लूट में दो गिरफ्तार

Share your love

लोकजन टुडे, मंगलौर। 10 जून को भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल के मंगलोर स्थित पेट्रोल पंप पर की गई 33 लाख 56 हजार की लूट का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने कोतवाली में खुलासा कर दिया है उन्होंने बताया कि इस बड़ी लूट में एक पेट्रोल कर्मी अनुज भी शामिल था जिसने अपने माध्यम से लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपितों को सूचित किया था पुलिस ने घटना को अंजाम देकर बाइक सवार पेट्रोल कर्मियों से लूट करने वाले राकेश पाल जितेंद्र वीर सिंह और रामवीर को रोशनाबाद पुराना सिनेमा घर के पास से गिरफ्तार किया है यह लोग वहां पर कमरा लेकर किराए पर रह रहे थे उनके बताने पर पुलिस ने सुनील कुमार और अनुज को उनके घर मोहनपुरा सिविल लाइंस रुड़की में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने सभी आरोपियों के पास से लूट की रकम में से 23 लाख से अधिक की रकम को बरामद की है। आरोपित रामवीर और वीर सिंह दोनों सगे भाई हैं। रामवीर सिंह और जितेंद्र का पहले भी अपराधिक इतिहास रहा है वीर सिंह पुत्र ब्रह्म सिंह निवासी ग्राम बडकली थाना मुजफ्फरनगर और रामवीर सिंह सगे भाई होने के कारण मूलनिवासी मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं पुलिस ने इनके पास से एक तमंचा भी बरामद किया है आईजी ने लूट की घटना का खुलासा करने वाली टीम को 5 हजार और एसएसपी ने ढाई हजार का इनाम घोषित किया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *