ब्रेकिंग! पटेलनगर पुलिस को बड़ी सफलता, लैपटाप चोरी गिरोह के सात चोर गिरफ्तार

Share your love


लोकजन टुडे, देहरादूनः काफी लंबे समय से चोरों से परेशान पटेलनगर नगर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आज लैपटॉप चोरी करने वाले गैंग का खुलासा किया है। इसमें पुलिस ने सात चोरों को दबोचा है। इनके पास से 43 लैपटॉप बरामद। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि यह चोर शातिर किस्म हैं। यह अक्सर दिल्ली से आने वाली हाईटेक व बाल्वो बसों के यात्रियों को अपना निशाना बनाते थे। इसके बाद लैपटॉप चोरी करने के बाद टाइल बैग में रख देते थे, ताकि यात्री को लैपटॉप चोरी का पता न लग पाए। इसके बाद यह फरार हो जाते थे। पकड़े गए सभी युवक मुरादाबाद, अमरोहा, राजस्थान दिल्ही के रहने वाले हैं। एसएसपी ने बताया कि दो—दो की टीम बनाकर यह वारदात को अंजाम देते थे। इसके बाद लैपटॉप को सस्ते दामों में बेच देते थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *