ब्रेकिंग! अमरोहा के युवक की हत्या कर शव कब्रिस्तान में फेंका !
लोकजन टुडे: तनुज वालिया: हरिद्वार: अमरोहा के युवक की हत्या कर शव कब्रिस्तान में फेंका। सिडकुल थानाक्षेत्र की घटना। पुलिस के अनुसार डेंसो चौक के पास कब्रिस्तान में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी उसकी शिनाख्त अनिल 38 वर्ष पुत्र कुंवर पाल निवासी गांव फूलपुर अमरोहा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है युवक के माथे पर चोट के निशान मिले हैं। कार्यवाहक थानाध्यक्ष भाव सिंह चौहान ने बताया कि अनिल फैक्ट्री में बतौर हेल्पर काम करता था। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
