बीजेपी शपथ जश्न !

Share your love

देश  मे दूसरी बार नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने को लेकर बरेली के लोगो में गजब का उत्साह दिखाई दिया । वही  भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत सेवा ट्रस्ट पर बड़ी स्क्रीन लगाकर मंत्रियों की शपथ का लाइव प्रसारण देखा । बरेली से भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष गंगवार को एक बार फिर से पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में जगह मिली है। आठवी बार सांसद बने संतोष गंगवार को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। पूरे रुहेलखंड में संतोष गंगवार अकेले मंत्री हैे जिन पर प्रधानमंत्री मोदी ने भरोसा जताया है । संतोष गंगवार को केंद्रीय मंत्री बनाये जाने से लोगोने उत्साह के साथ स्वागत किया और ढोल नगाड़ों पर जमकर नाचे । इस मौके पर खूब आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। गौरतलब है कि संतोष गंगवार इससे पहले भी कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी निभा चुके है। अटल सरकार में पेट्रोलियम मंत्री बने तो मोदी सरकार में वित्त राज्य मंत्री और श्रम एवं रोजगार मंत्री स्वतंत्र प्रभार रह चुके है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *