बिजनौर निवासी व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत, भाभी ने पुलिस को दी तहरीर

Share your love


लोकजन टुडे, कोटद्वारः कोटद्वार—पाखरो वन मोटर मार्ग पर बघनाला तिराहे के समीप पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। माना जा रहा है कि अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक की भाभी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

सोमवार सुबह मिली एक सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने सनेह चौकी से करीब छह किमीण् आगे ग्राम बघनाला के समीप सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव बरामद किया। मृतक की शिनाख्त जनपद बिजनौर के अंतर्गत ग्राम बघनाला निवासी पदम सिंह (40) पुत्र भजन सिंह के रूप में हुई। एसएसआई प्रदीव नेगी ने बताया कि पदम सिंह कोटद्वार क्षेत्र में दिहाड़ी—मजदूरी करता था व सनेह मल्ली में अपनी भाभी सावित्री देवी के घर पर रहता था। सावित्री देवी लोनिवि दुगड्डा में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत है। सावित्री देवी से मिली जानकारी के आधार पर एसएसआई ने बताया कि रविवार सुबह करीब छह बजे पदम सिंह बघनाला गया व शाम करीब पांच बजे वहां से कोटद्वार के लिए वापस लौटा, लेकिन घर नहीं पहुंचा। सोमवार सुबह बघनाला से आ रहे कुछ लोगों ने पदम सिंह को सड़क किनारे मृत पाया। एसएसआई ने बताया कि सावित्री देवी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हिट एंड रन के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *