बिग ब्रेकिंग! हरिद्वार ढाई किलो सोना व साढ़े दस लाख की नगदी के साथ बाप बेटे गिरफ्तार !

Share your love


लोकजन टुडे: तनुुुज वालिया: हरिद्वारः 
ढाई किलो सोना व लाखों की नगदी सहित व्यापारी पकड़े। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की टीम में अमृतसर के एक सर्राफा कारोबारी बाप बेटे को पकड़ा है। उनके बैग से करीब ढाई किलो सोना और साढ़े दस लाख रुपए की नगदी बरामद हुई है।

जीआरपी का कहना है कि सोना टैक्स चोरी कर लाया जा रहा था। जीएसटी से जुड़ा कोई दस्तावेज भी उनके पास मौजूद नहीं है। रेलवे पुलिस की सूचना पर वाणिज्य विभाग की टीम जीआरपी थाना पहुंच गई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक की पड़ताल में सामने आया है कि अमृतसर निवासी बलराज अरोड़ा व उनका बेटा सन्नी अरोड़ा सोना सप्लाई करने का काम करते हैं। हरिद्वार के कई बड़े सर्राफा कारोबारी उनसे सोना खरीदते हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *