बिग ब्रेकिंग! दून रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, शंटिंग के दौरान डि-रेल हुई ट्रेन

Share your love


लोकजन टुडे, देहरादूनः बुधवार को एक बार फिर दून स्टेशन में बड़ा हादसा होते होते बच गया। देहरादून— उज्जैनी एक्सप्रेस (14310) की एक बोगी शंटिंग के दौरान पटरी से उतर गई। घटना मंगलवार की रात करीब 3 बजे की है। जब उज्जैनी को शंटिंग के लिए प्लेटफॉर्म पर लगाई जा रही थी। इसी बीच प्लेटफॉर्म नंबर 2 के एंड प्वाइंट पर पहुंचते समय ट्रेन की एक बोगी पटरी से उतर गई। इसके बाद बोगी को पटरी में लाने के लिए कई घंटो तक मरम्मत कार्य चलता रहा। सुबह करीब छह बजे तक बोगी को ट्रेन पर लाया जा सका। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ट्रेन के जाने का समय 5 बजकर 50 मिनट था, लेकिन ट्रेन को रवाना नहीं किया जा सका। क्षतिग्रस्त बोगी को हटवाकर ट्रेन को बाद में रवाना किया जाएगा। हादसे की वजह से घंटों तक ट्रेनों का संचालन भी बाधित था। घटने के बाद पहली ट्रेन जनशताब्दी तीन घंटे की देरी से आठ बजे रवाना हो रही है। जबकि आने वाली ट्रेन नंदा देवी को भी करीब एक घंटे तक हैरावला स्टेशन पर रोककर रखा गया। हादसे में कोई नुक़सान नहीं हुआ है। बता दें कि पिछले पांच माह में यह दूसरा हादसा है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *