बिग ब्रेकिंग! चीन सीमा से लगे मलारी गांव के पास कार खाई में गिरी, पांच युवक लापता

Share your love


लोकजन टुडे, गोपेश्वरः सोमवार की सुबह चमोली के नीति घाटी से एक बुरी खबर सामने आयी है। बताया जा रहा है कि मलारी हाईवे पर चीन सीमा पर एक निजी वाहन खाई में जा गिरा। इसमें पांच युवकों के मौत की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि एसडीआरएफ के जवान अभी तक रेस्क्यू में लगे हैं और किसी की बॉडी न मिलने के कारण मौत की पुष्टि नहीं की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पांच युवक गायब हैं।
पुलिस के मुताबिक दुर्घटना रविवार की रात करीब आठ बजे के आसपास की है। एक कार नीति घाटी के मलारी हाईवे पर काली मंदिर के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना का पता सुबह चला। सूचना पर पुलिस—प्रशासन और सेना की टीम मौके पर पहुंची। हादसे में पांच लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। राहत और बचाव कार्य अभी जारी है। बताया गया कि कार सवार युवक नीति घाटी के फरकिया गांव मे क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होकर वापस आ रहे थे। जोशीमठ पुलिस के अनुसार अभी तक उनको कोई बाडी नहीं मिली है। हालांकि वाहन धौली गंगा नदी के किनारे दिख रहा है। अब इसमें सवार युवकों का पता चले तो आगे की जानकारी हो सकती है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *