फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा धांधली मामला पहुंचा राज भवन रद्द हो सकती है परीक्षा

Share your love

कुलदीप रावत

फॉरेस्ट गार्ड ओएमआर सीट लीक होने के मामले में आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल दल राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से शिकायत करने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से आग्रह किया इस मामले में तत्काल जांच बिठाई जाए और यह परीक्षा तत्काल प्रभाव से निरस्त की जाए

आपको बता दें फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा के तुरंत अगले दिन सोशल मीडिया पर ओएमआर शीट और प्रश्न पत्र का एक फोटो वायरल हो रहा था हालांकि इस मामले में पुलिस के द्वारा कुछ गिरफ्तारी भी दिखाई गई हैं लेकिन अभी तक यह परीक्षा सरकार के द्वारा रद्द नहीं की गई है ना ही इस प्रकार की अभी तक सरकार के द्वारा कोई सिफारिश की गई है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से आग्रह किया है कि तत्काल प्रभाव से यह परीक्षा रद्द की जाए और इस मामले में उच्च स्तरीय जांच बिठाई जाए

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *