प्रीतम सिंह ने इन नेताओं पर जताया विश्वास, जिलों के लिए प्रभारी किये नियुक्त- पढ़ें पूरी खबर
Share your love

देहरादून: पंचायती चुनाव को लेकर सूबे की दोनों बड़ी पार्टियों भाजपा-कांग्रेस ने कमर कस ली है। भाजपा ने जहां आज प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक की तो वहीं कल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक की जाएगी जिसमें जिले के लिए संयोजकों को नियुक्त किया जाएगा। उधर कांग्रेस भी पूरी तहर चुनावी मूड़ में आ गयी हैं। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आज राज्य के सभी जिलों के लिए संघठन के प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि पंचायती चुनाव को देखते हुए गतिविधियों को सुचारु रूप से चलाने व संगठन को ब्लाक स्तर व बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय करने के लिए जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है।

उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी के लिए पूर्व विधायक राजकुमार, यमुनोत्री के लिए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य मीडिया समन्वयक धीरेंद्र प्रताप, टिहरी पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी, नरेंद्रनगर के लिए पूर्व विधायक गणेश गोदियाल, पौड़ी के लिए याकूब सिद्दीकी पूर्व दर्जाधारी, रुद्रप्रयाग पूर्व विधायक विजय पाल सिंह सजवाण, चमोली के लिए पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी के साथ ही राजेन्द्र शाह को मुख्य कार्यक्रम समन्वयक बनाया गया है। वहीं उधम सिंह नगर पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत व संजय पालीवाल, हरिद्वार पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, रुड़की पूर्व सांसद महेंद्र पाल, देहरादून पछवा पूर्व विधायक राम यश सिंह, देहरादून शहर व परवादून पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़, कोटद्वार प्रदेश सूर्य कांत धस्माना, नैनीताल विजय सारस्वत एवं हरीश पनेरू, अल्मोड़ा भुवन कापड़ी पूर्व अध्यक्ष प्रदेश युवा कांग्रेस, पिथौरागढ़ पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट, डीडीहाट मोहन सिंह रावत, चंपावत पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, बागेश्वर खुशाल सिंह अधिकारी, रानीखेत पूर्व विधायक हेमेश खरख्वाल को प्रभारी बनाया गया है। वहीं प्रीतम सिंह ने कहा है कि सभी नव नियुक्त जिला प्रभारी तत्कासल अपने प्रभार वाले जिलों में जिलों के पूर्व सांसदों, विधायकों व पूर्व विधायकों महत्वपूर्ण नेताओं, जिला, नगर, ब्लाक पदाधिकारियों, सभी अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारियों ,पार्टी के सभी विभागों के पदाधिकारियों से संपर्क कर पार्टी की गतिविधियों के बारे में प्रदेश मुख्यालय को अवगत करवाने कराएं।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
