पुलिस उप निरीक्षक पर कार्यवाही, राजस्व उपनिरीक्षक पर कार्यवाही कब.?

Share your love

राजीव चावला/लोकजन टुडे/रुद्रपुर

किच्छा। वैध की आड़ में अवैध खनन करने वालो पर कार्यवाही ना करने के मामले में जहा जिले के कप्तान बरिंद्रजीत सिंह ने तत्काल किच्छा कोतवाली के अंतर्गत आने वाली कलकत्ता पुलिस चौकी उपनिरीक्षक समेत 4 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर की कार्यवाही की,

लेकिन राजस्व को नुकसान ना पहुचने और उसकी चौकीदारी के लिए जिम्मेदार राजस्व विभाग के उप निरीक्षक (पटवारी) पर अभी तक कार्यवाही या जांच नही बैठाई गई है।
क्यों कि जितनी लापरवाही पुलिस से हुई उतनी ही राजस्व कर्मचारियों से भी हुई है।

क्यों कि सूत्र बताते है कि क्षेत्रीय पटवारी खुशाल आर्या भी इस अवैध खनन करने वाले माफियाओ के साथ मिलीभगत थी,
इस लिए पटवारी खुशाल ने आजतक उच्च अधिकारियों को इस वैध की आड़ में अवैध खनन की जानकारी या सूचना तक नही दी,
वही पूर्व में भी पटवारी खुशाल आर्या विवादों में रहे है और आय से अधिक संपत्ति के आरोप लगते रहे है,
खुशाल आर्या जब गदरपुर में रहे तब भी पटवारी खुशाल आर्या खूब सुखियों में रहे,

सूत्र बताते है कि इन पटवारी महोदय के पास, बेस कीमती बाइक, समेत करोड़ो के प्लाट और मकान है।

वही इस मामले में जानकारी लेने पर पटवारी खुशाल आर्या ने लोकजन टुडे को बताया कि ,बेस कीमती बाइक उनके साले की है और उनके पास ऐसी कोई भी सम्पति नही है। वही पटवारी आर्या ने बताया कि उन्हें नही पता नही था कि जिस पट्टे पर कार्यवाही हुई है वहा हाल ही मैं पट्टा मिला था ,और उन्हें अंदेशा नही था कि पहले साल ही पट्टा धारक अवैध खनन करेंगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *