पिथौरागढ़: कार खाई में गिरी, महिला सहित दो की मौत, दो घायल

Share your love


लोकजन टुडे, पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से लगभग चार किमी दूर भटयूडा के पास देर रात्रि एक मारुति 800 कार सड़क से पलट कर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में महिला सहित दो लोगो की मौत हो गई।
बुधवार देर रात कार संख्या यू के 05 बी 3780 जाख मार्ग से पिथौरागढ़ को आ रही थी। इस कार को नंदन सिंह निवासी एंचोली चला रहे थे। साथ ही उनकी पत्नी भागीरथी देवी देवी के अलावा गांव के दो अन्य लोग भी बैठे थे।
नगर के निकट भटयूडा के पास चालक नियंत्र खो बैठा और कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार भागीरथी देवी (46 वर्ष) पत्नी नंदन सिंह निवासी एंचोली पिथौरागढ़ और मुकेश सिंह (42 वर्ष) मूल निवासी धारी क्वारबन पिथौरागढ़ हाल निवासी एंचोली की मौत हो गई।
चालक नंदन सिंह निवासी एंचोली और सहस राम (17 वर्ष) पुत्र लच्छी राम निवासी बहराइच यूपी हाल निवासी एंचोली घायल हो गए। जैसे ही आसपास के लोगों को दुर्घटना का पता चला को वे रेस्क्यू में जुट गए। देर रात खाई से शवों के साथ ही घायलों को बाहर निकाला गया। घायल नंदन सिंह को जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, दूसरे घायल सहस राम को हल्की चोट आई है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *