पायलट की सूझबूझ से टला हादसा करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Share your love

Report By Kuldeep Rawat 

हेमकुंड गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा हेलीकॉप्टर के द्वारा गोविंदघाट जा रहे थे लेकिन इन दिनों जंगलों में लगी आग के कारण आसमान में विजिबिलिटी जीरो हो रखी है जिसके कारण पायलट को हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग के लिए जोशीमठ में उतारना पड़ा आइए आपको बताते हैं क्या है मामला


चारधाम यात्रा क साथ साथ उत्तराखंड के खूबसूरत घने जंगलों और पहाडों को देखने के लिये देश विदेश से सैलानी उतराखंड का रुख कर रहे है| वही जंगल चमोली में वन विभाग की नाकामी के चलते न सिर्फ जल रहे है बल्कि जंगलो की में भडकी आग से निकल रहे धुंवे से उठी धुंध से पर्यावरण दूषित होने के साथ साथ बद्रीनाथ की यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियो के स्वास्थ्य के लिये भी खतरा बन गये है ,जिस तरह से जंगलों में फैली आग से हर रोज जंगल जल रहे है उससे लगता है कि इनकी सुध लेने वाला शायद कोई नहीं |इन दिनों गोपेश्वर, नन्दप्रयाग, गौचर,पोखरी विकासखंडो सहित दशोली विकासखंड के जगलों में भीषण आग लगी हुई है जिसका असर पुरे चमोली जनपद में जिले में दिखाई दे रहा है |चमोली में कर्णप्रयाग से जोशीमठ तक आसमान में हर तरफ आग के कारण उठे धुंवे से धुंध छाई हुई है| जिस कारण आज आग से उठे धुंवे के बीच फंसने से हेमकुंड गुरुद्वारा प्रबन्धन समिति के उपाध्यक्ष नरेंद्र्जीत सिंह बिंद्रा को गोविन्दघाट लेकर जा रहे हेलीकाप्टर को भी गोपेश्वर पुलिस मैदान में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी | पायलट के द्वारा सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर के इमरजेंसी लैंडिंग तुरंत कर दी गई अन्यथा कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *