पत्नी की हत्या के बाद पति पहुँचा चौकी
Share your love

लोकजन टुडे :ऊधम सिंह नगर :- राजीव :- ऊधम सिंह नगर के ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र के रविंद्र नगर में पति ने ही अपनी की गला दबाकर हत्या कर दी ।पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार रवींद्र नगर में बतौर किराएदार के तौर पर रहने वाला मोहन कुमार आवास विकास चौकी पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।मोहन की बात सुनकर पुलिस भी कुछ देर सकते में आ गई।

आनन-फानन में रवींद्र नगर स्थित कृष्ण कुमार के तृतीय तल पर बने कमरे की जब तलाशी ली गई तो उसमें मोहन की पत्नी रितु सिंह की लाश पड़ी हुई थी। थोड़ी ही देर में महिला की हत्या का मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा । जिसके बाद मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। एसपी क्राइम प्रमोद कुमार और तहसीलदार अमृता शर्मा ने भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर मामले की जानकारी हासिल की।
मोहल्ले वासियों के मुताबिक मोहन और उसकी पत्नी ने चंद रोज पहले ही कृष्ण कुमार के कमरे को किराए पर लिया था। बताया जाता है कि मोहन किसी सुनार के यहां काम करता था। और अक्सर पति और पत्नी के बीच गृहक्लेश रहता था । बीती रात रितु सिंह ने रोज की तरह दोनों के लिए खाना भी बनाया लेकिन पुलिस द्वारा जब मौका मुआयना किया गया तो कमरे में खाना जस का तस रखा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि रात का खाना खाने से पहले ही मोहन कुमार ने किसी बात को लेकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उधर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दीं है और तब तक के जांच में मोहन से जुड़े कुछ आपराधिक मामले भी सामने आए है । पुलिस जल्द ही इस मामले में एक बड़ा खुलासा कर सकती है ।
बाइट :- प्रमोद कुमार :- एसपी क्राइम ऊधम सिह नगर
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
