पंचायत चुनाव: आरक्षण तय करने की अनंतिम अधिसूचना आज होगी जारी

Share your love

देहरादून: राज्य सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तेजी से कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। जिसके चलते पंचायतों में आरक्षण तय करने के लिए शनिवार यानी आज 12 जिलों में अनंतिम अधिसूचना जारी की जा रही है। इसके बाद, दो दिन तक लोगों के पास प्रस्तावित आरक्षण पर आपत्ति दर्ज कराने या सुझाव देने का समय रहेगा। सोमवार और मंगलवार के दिन इसके लिए तय किए गए हैं। इसके बाद ही सभी जिलों में संबंधित डीएम आपत्तियों और सुझावों पर निस्तारण की कार्रवाई करेंगे।

त्रिस्तरीय पंचायत के 66 हजार से ज्यादा पदों का आरक्षण तय किया जा रहा है। आरक्षण प्रस्ताव का अंतिम प्रकाशन जिले स्तर पर 24 अगस्त को कर दिया जाएगा। इसके बाद, यह प्रस्ताव निदेशालय से होते हुए शासन पहुंचेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग को सरकार 27 अगस्त को आरक्षण की निर्णायक सूचना भेज देगी। जिसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव कार्यक्रम सरकार को भेजेगा। सरकार की सहमति मिलते ही चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *