नौवीं कक्षा में फेल होने पर छात्रा ने गंगा में लगाई छलांग

Share your love

लोकजन टुडे, ऋषिकेशः नौवीं कक्षा में फेल होने पर एक किशोरी ने गंगा में छलांग लगा दी। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक गुमानीवाला निवासी दिनेश भंडारी की पुत्री मुस्कान (15 वर्ष) केंद्रीय विद्यालय आईडीपीएल में कक्षा नौवीं में पड़ती है। सोमवार को वह अपनी मां के साथ रिजल्ट देखने स्कूल गई थी। रिजल्ट में मुस्कान कक्षा में फेल हो गई, जिससे नाराज होकर वह मां को स्कूल ही छोड़कर निकल गई। मगर वह घर नहीं पहुंची। उधर, बैराज के समीप गंगा की ओर जा रही किशोरी को एक पुलिसकर्मी ने देख लिया। पुलिसकर्मी ने उसे रोकने की कोशिश की मगर तब तक उसने गंगा में छलांग लगा दी और आंखों से ओझल हो गई। तलाश करते हुए परिजन बैराज पहुंचे पुलिस ने किशोरी की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। मगर फिलहाल उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *