नई कंपनी में समायोजन को लेकर कर्मचारियों ने किया सचिवालय कूच, जोरदार भिड़ंत

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादून। नई कंपनी में समायोजन की मांग को लेकर पिछले 43 दिन से धरने पर बैठे 108 सेवा के पूर्व कर्मचारियों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। मंगलवार को कर्मचारियों ने सचिवालय कूच किया लेकिन पुलिस ने उन्हें बाहर सड़क पर बेरिकेट लगाकर रोक दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया।


108 सेवा के पूर्व कर्मचारी पिछले 42 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। यह लोग स्वास्थ्य विभाग की ओर से अनुबंधित की गई कैंप कंपनी में सम्मानजनक समायोजन की मांग कर रहे हैं। दरअसल, इन कर्मचारियों का आरोप है कि नई कंपनी उन्हें पहले से काफी कम वेतन ऑफर कर रही है जिसमें उनके परिवारों का भरण पोषण संभव नहीं है। यही वजह है कि कर्मचारी इस मामले में सरकार से हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार के स्तर से अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कर्मचारी कैंप को दिए गए टेंडर को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। गत दिनों इनके द्वारा सचिवालय कूच भी किया गया। तब मुख्य सचिव ने दो दिन में समस्या के हल का भरोसा दिया था लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। मुंडन कराने वालों में प्रमोद थपलियाल, सती सिंह, अरूण रावत, शिव सिंह, विवेक मौर्य, केशव रणावत, राजेंद्र आदि शामिल रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *