धर्मशाला सील करने पहुंची टीम हाईकोर्ट के आदेश के चलते बैरंग लौटी

Share your love


लोकजन टुडे, हरिद्वार। बड़ौदा धर्मशाला में चल रहे बगैर अनुमति नये निर्माण को सील करने हरिद्वार विकास प्राधिकरण की टीम पहुंची। लेकिन इसी बीच हाईकोर्ट से यथास्थिति बनाए रखने के आदेश की जानकारी प्राधिकरण के अधिवक्ता के माध्यम से मिलने पर टीम लौट आई। सचिव हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण केके मिश्रा ने बताया नोटिस दिया गया था। इसके बाद भी निर्माण न रुकने पर शुक्रवार को सीलिंग करने का आदेश दिया था। प्राधिकरण के सचिव केके मिश्रा ने बताया बड़ौदा धर्मशाला के ओनर ईश्वर दयाल कंसल की ओर से सिविल न्यायालय में शपथ पत्र दाखिल कर कोई निर्माण न होने की बात कही गई थी। फरवरी में न्यायालय को वस्तुस्थिति से कागजों के आधार पर जानकारी दी गई। जिस पर 23 को सिविल कोर्ट की ओर से प्राधिकरण को कार्रवाई के लिए अधिकृत किया। लेकिन 27 को कोर्ट का आदेश मिला। इसके आधार पर क्रम में 30 अप्रैल को सीलिंग का आदेश जारी किया। टीम सीलिंग करने पहुंची तो हाईकोर्ट के यथास्थिति बनाए रखने के आदेश की जानकारी पर टीम वापस लौट आई। अधिवक्ता के माध्यम से यह भी जानकारी मिली है कि न्यायालय ने मामले में कोर्ट कमिश्नर को नामित कर शनिवार को इसका स्थलीय सत्यापन कराने को कहा है। इसमें प्राधिकरण की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *