देखे वीडियो: ग्रामीणों ने किया बांध का निर्माण

Share your love

रिपोर्ट:- अरशद ज़ैदी, लोकजन टुडे / बिजनौर

ये आलम है उत्तरप्रदेश की योगी सरकार का जो दावे तो आसमान से भी ऊँचे करती है लेकिन दावों की पोल तब खुल जाती है जब मजबूर और बेबस जनता सरकार से जायदा अपनी ही कोशिशों पर भरोसा जताने लगे,  सरकार के गगनचुम्बी दावे धरातल पर कितने सच साबित होते है इसका जीता जागता नज़ारा है जिला बिजनौर के देहात का जंहा ग्रामीणों ने अपने बचाव के लिए पहले से ही पुख्ता इंतज़ामात करने शुरू कर दिए मानसून आने में कुछ ही समय रह गया है इससे पहले समय रहते बारिश के पानी से तभी हो बेचारे और मजबूर ग्रामीणों ने अपनी तैयारी पूरी करनी शुरू कर दी है और वही योगी सरकार के अफसरान आराम से बैठे है न तो उन्हें सरकार का डर है और ना ही अब इनमे इंसानियत बची है

https://youtu.be/KspZ4fYoZw0

बिजनौर के नजीबाबाद में बरसात के दौरान मालन नदी का पानी क्षेत्र में जमकर तबाही मचाता है। जिसकी चपेट में आकर सैकड़ों बीघा फसल हर साल नदी के बहाव में बह जाती है और कई घर बाढ़ में बह जाते हैं। इससे बचने के लिए क्षेत्रीय ग्रामीण पिछले कई साल से प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से पक्का तटबंध बनवाने और ठोकर कराए जाने की मांग कर रहे हैं लेकिन किसी ने भी ग्रामीणों की समस्या पर गौर नहीं किया।

https://youtu.be/EiTJjGjbXWY

बिजनौर में बरसात के दिनों में मालन नदी की तबाही से बचने के लिए ग्रामीणों ने खुद आगे आकर मालन नदी के उफान से कृषि भूमि कटान को बचाने के लिए नदी क्षेत्र में बल्लियों की सहायता से बांध का निर्माण किया है। बरसात का मौसम नजदीक आते ही मालन नदी तट पर बसे ग्रामीणों को भूमि कटान और बाढ़ का भय सताने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन के अधिकारी गांव में आते हैं और दिलासा देकर चले जाते हैं। बरसात के मौसम में मालन नदी में उफान आने से सैकड़ों घर डूब जाते हैं। गांव के ग्रामीणों का यह भी कहना है कि बरसात में मालन नदी भूमि कटान करते हुए तेजी के साथ बस्ती की ओर बढ़ जाती है। मालन नदी में उफान के दौरान क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो जाते हैं और ग्रामीणों के कई मकान इस बाढ़ की चपेट में आकर बह जाते हैं। जिसे लेकर ग्रामीणों ने बरसात में बाढ़ जैसे हालात से बचने के लिए बल्लियों की सहायता से बांध का निर्माण किया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *