देखिये क्या हुए निर्णय पौड़ी कैबिनेट में

Share your love

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 13 बिंदुओं पर चर्चा हुई, जिसमे 11 पर मन्त्रिमण्डल की मुहर लगी। पौड़ी के आयुक्त सभागार में आयोजित हुई इस अहम बैठक में कैबिनेट मंत्री अरविंद पाण्डेय को छोड़कर प्रदेश के सभी कैबिनेट मंत्री शामिल हुए।

https://youtu.be/3gaVH_mgaNY

कैबिनेट बैठक में पलायन रोजगार जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गयी। जिसमे सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी माना कि उत्तराखण्ड में 70 फीसदी लोग अपना गॉव छोड़ चुके हैं। जिससे पहाड़ वीरान हो रहे हैं। बैठक में स्वच्छता और जल संरक्षण पर भी चर्चा हुई जिस पर जल नीति बनाये जाने पर भी सरकार ने हामी भरी। कैबिनेट बैठक में रोजगार और स्किल डेवलोपमेन्ट पर चर्चा भी हुई जिसमे रोजगार और स्वरोजगार दिया जाय इस पर सरकार नीति तैयार करेगी। ल्वाली में झील बनाये जाने का निर्णय लिया गया जिसके लिए लगभग सवा सात करोड़ धनराशि को भी मंजूरी मिली है। बैठक में देवाल गांव में एनसीसी अकादमी खोले जाने के लिए प्रस्तावित भूमि को बैठक में मंजूरी दी गई। वहीँ मंडी समिति में रिवॉल्विंग फंड को लेकर भी चर्चा हुई जिसमें तय किया गया कि सरकार स्वयं ही इसके रेट तय करेगी।

https://youtu.be/8NkD5iNHsGc

अब मंडी समिति से आम बाजार में उत्पाद बेचे जायेगे। पर्यटन विकास परिषद के सहासिक पर्यटन अधिकारी के वेतनमान के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाई जायेगी। चखुटिया को नगर पंचायत को अनुमति दी गयी। मसूरी रोपवे पीपीपी मोड़ पर कंपनी को दिया जायेगा। नई दिल्ली की एक कंपनी को रोपवे का काम दिया जाएगा। विज्ञपान नीति में संशोधन किया जाएगा। सचिवालय के भूमि विस्तार के लिए अनुमति। दिव्यांगों के लिए अधिनियम बनाये जाने पर भी सहमति मिली है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *