थाना डोईवाला पुलिस द्वारा 45 मोबाईल फोनों के साथ 04 शातिर मोबाईल चोर गैंग को किया गिरफ्तार
Share your love
थाना डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत रात्रि के समय दिनांक 13/04/19 को हैलोकेयर मोबाईल शॉप हर्रावाला व दिनांक 17/04/19 को दीप मोबाईल शॉप जौलीग्रान्ट क्षेत्र से अज्ञात चोरों द्वारा दुकानों के ताले तोडकर लाखों रूपयों के मोबाईल फोन की चोरी की घटना को अंजाम दिया था तथा इसी तरह की घटना पूर्व में रात्रि के समय दिनांक 07.02.19 को थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत रोहित कम्यूनिकेशन्स पौंधा व दिनांक 04.04.19 को जगदम्बा इन्टरप्राईजेज प्रेमनगर में भी अज्ञात चोरों द्वारा दुकानों के ताले तोडकर लाखों रूपये को मोबाईल फोन चोरी करने की घटना को अंजाम दिया गया था । अचानक एक के बाद एक 04 दुकानों में हुई चोरी की घटना के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया देहरादून के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय व क्षेत्राधिकारी महोदय सदर देहरादून ने अपने निकट पर्यवेक्षण में थाना डोईवाला से प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में घटना के सफल अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया।
उपरोक्त टीमों द्वारा शहर व देहात तथा घटनास्थल के आस-पास के CCTV कैमरों की फुटेजों को चैक किया, साथ ही सभी चोरियों में चोरी गये मोबाईल फोनों को सर्विलांस हेतु SOG टीम देहरादून द्वारा सर्विलांस पर लगाया गया ।

पुलिस कार्यवाही के दौरान मुखबिर खास से पता चला कि अभी कुछ दिन पहले काफी संख्या में मोबाईल फोनों को कुछ लडकों ने करनपुर क्षेत्र के किसी कूरियर कम्पनी से कूरियर किये है। यह सूचना महत्तवपूर्ण थी इसलिए तुरन्त पुलिस टीम द्वारा करनपुर क्षेत्र के आस-पास कूरियर कम्पनियों से जानकारी प्राप्त की गयी तो D.A.V. चौक के पास एक कूरियर कम्पनी से पता चला कि उसके यहां से दिनांक 17.04.19 को कुछ लडकों द्वारा काफी संख्या में मोबाईल फोनों को एक बॉक्स में बन्द कर बिहार के लिए कूरियर किया है । शक के आधार पर तत्काल उक्त मोबाईल कूरियर कम्पनी को नोटिस के माध्यम से मोबाईल फोनों की डिलिवरी को रोका गया तथा उक्त कूरियर को वापस मंगवाने का आदेश दिया गया ।
कल दिनांक 21.04.19 को मुखबिर की सूचना से पता चला कि प्रेमनगर व डोईवाला क्षेत्र में हुई मोबाईल फोनों की चोरी को अंजाम देने वाले 04 लडके ISBT चौक के पास सैन्ट ज्यूड चौक पर एकत्रित हुए है और चोरी के मोबाईल फोनों को अलग-अलग शहरों (दिल्ली, उ0प्र0, बिहार) में बेचने के उद्देश्य से बस से रवाना होने वाले है। उपरोक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा सैन्ट ज्यूड चौक पहुंचकर इन चारों लडकों को घेराबन्दी कर पकड लिया तथा इनके कब्जे से पौंधा, ठाकुरपुर, हर्रावाला, जौलीग्रान्ट में हुई मोबाईल शॉप की दुकानों से चोरी किये विभिन्न कम्पनियों के 45 मोबाईल फोन बरामद किए । पूछताछ पर इन चारों लडकों ने यह भी बताया कि कुछ मोबाईल फोन उनके द्वारा फर्जी बिलों को बनाकर अन्य लोगों को बेच दिये गये है तथा काफी संख्या में मोबाईल फोनों को बिहार के लिए कॉरियर करा दिया गया है तथा इन चारों लडकों ने यह भी बताया कि वह बिहार के रहने वाले है तथा बिहार से यहां करनपुर व प्रेमनगर क्षेत्र में रहकर N.D.A. की तैयारी कर रहे है परन्तु अपने महंगे शौक को पूरा करने के लिए घर से पर्याप्त रूपये नही मिल पा रहे थे, इस कारण हम चारों ने मिलकर मोबाईल फोनों को चोरी करने का प्लान बनाया और पौंधा, ठाकुरपुर, हर्रावाला, जौलीग्रान्ट स्थित मोबाईल फोन की दुकान में रात के समय दुकान का ताला तोडकर मोबाईल फोन व मोबाईल बिल बुकें भी चोरी किए तथा इन बिलों के आधार पर कई फोन दुकानदारों व आने जाने वाले लोगों को बेचा तथा 30-40 मोबाईल फोन एक बॉक्स में बन्द कर कॉरियर के माध्यम से बिहार एक दुकानदार को डिलीवर कर दिया। आज इन 45 मोबाईल फोनों को हम चारों अलग-अलग क्षेत्रों दिल्ली, मेरठ, उ0प्र0, बिहार व अन्य राज्यों में बेचने के लिए ISBT बस अड्डे के पास इकट्ठे हुए थे। घटना में प्रयुक्त बाइक दून सिटी बाइक राइडर जीएमएस रोड से किराये पर लेकर घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटर साईकिल कब्जे में ली गई।
*नाम पता अभियुक्तगणः-*
1- अभिजीत सिंह S/o विनय सिंह R/o ग्राम सिकन्दरपुर, थाना सकरामपुर जिला मोतिहारी, बिहार हाल निवासी सीमेन्ट रोड, करनपुर थाना डालनवाला, जिला देहरादून, उम्र 19 वर्ष ।
2- सत्यम S/o सन्तोष सिंह R/o ग्राम कन्ना थाना रकसोल, जिला मोतिहारी बिहार हाल निवासी करनपुर निकट पंचायती मन्दिर, थाना डालनवाला,जिला देहरादून उम्र 19 वर्ष ।
3- रोशन कुमार S/o लखविन्दर चौधरी R/o खटलवा थाना कल्याणपुर जिला पूर्वी चम्पारण बिहार हाल निवासी करनपुर, निकट पंचायती मन्दिर थाना डालनवाला, जिला देहरादून, उम्र 19 वर्ष ।
4- साहिल S/o अरूण सिंह R/o ग्राम गोदरी थाना केशिरया, जिला मोतिहारी बिहार, हाल निवासी प्रेमनगर जिला देहरादून, उम्र 19 वर्ष।
*बरामदगी का विवरणः-*
1- चारों अभियुक्तगणों से अलग-अलग कम्पनियों के 45 मोबाईल फोन (कीमत लगभग 05 लाख रूपये), एक D.V.R., 02 बिल बुकें बरामद हुए
2- 01 मो0 साईकिल
*अभियुक्तगणों का आपराधिक इतिहासः-*
1- मु0अ0सं0 26/19 धारा 380/457/411 IPC चालानी थाना प्रेमनगर
2- मु0अ0सं0 72/19 धारा 380/457/411 IPC चालानी थाना प्रेमनगर
3- मु0अ0सं0 92/19 धारा 380/457/411 IPC चालानी थाना डोईवाला
4- मु0अ0सं0 95/19 धारा 380/457/411 IPC चालानी थाना डोईवाला।
*पुलिस टीमः-*
1- श्री राकेश गुसांई, प्रभारी निरीक्षक डोईवाला
2- SSI श्री मनमोहन सिंह नेगी
3- SI श्री राजेन्द्र सिंह पुजारा
4- SI श्री शान्ति प्रसाद चमोली
5- SI श्री कमलेश प्रसाद
6- SI श्री अनिल भट्ट (थाना प्रेमनगर)
7- HC राजकुमार
8- का0 हरीश उप्रेती
9- का0 भरत सिंह
10- का0 वरूण खण्डूरी
11- का0 नवनीत सिंह (थाना ऋषिकेश)
12- का0 SOG प्रमोद
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
