लोकजन टुडे, ऋषिकेशः त्रिवेणी घाट कार पार्किंग में खड़ी एक कार अचानक गतिमान हो गई। कार खिसकते हुए गंगा में जा पहुंची। अभी तक कार स्वामी का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के मुताबिक एक कार (यूके 14एफ— 2630) बुधवार सुबह त्रिवेणी घाट कार पार्किंग में आई थी। कार स्वामी कार को लॉक करके कहीं चले गए। प्रात करीब 9ः00 बजे कार अचानक गतिमान हो गई और पार्किंग से फिसलते हुए सीधे गंगा में जा पहुंची। कार पिछले दो घंटे से गंगा की छोटी धारा में आधी डूबी हुई स्थिति में है। पार्किंग कर्मचारियों का आसपास के लोगों ने त्रिवेणी घाट व आसपास क्षेत्र में कार स्वामी की काफी तलाश की, मगर उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी त्रिवेणी घाट कार पार्किंग में इस तरह के कई हादसे हो चुके हैं। यहां पार्किंग पर गंगा की ओर कोई अवरोध नहीं है, जिससे अक्सर न्यूट्रल स्थिति में कारें गतिमान हो जाती है और ढलान के चलते खिसकते हुए गंगा में पहुंच जाती है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
