तीन दिन बाद देर रात खुला ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे

Share your love

लोकजन टुडे, ऋषिकेशः बुधवार की अलसुबह वर्षा के कारण नरेंद्र नगर कुमार खेड़ा बाइपास के समीप अवरुद्ध हुआ था। ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे वीरवार की देर रात खोल दिया गया है। रास्ते में भारी मलबा और बोल्डर आ जाने से मलबा हटाने में करीब 45 घंटे लग गए हालांकि पुलिस ने पीटीसी और अन्य वैकल्पिक मार्गो से छोटे वाहनों को निकाल दिया था। वीरवार को टैंकर और यात्री वाहन लिंक मार्ग से निकाल दिया गए। शेष बड़े लोडर वाहन वहीं खड़े रहे। नरेंद्र नगर के थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने बताया कि वीरवार की मध्यरात्रि मलबा हटा दिया गया है। और यातायात सामान्य हो गया है ऊपर से रुक—रुक कर मलबा गिर रहा है मगर वहां मशीन लगाई गई है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *