तापमान 40 डिग्री सैल्सियस पार, 24 घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना

Share your love

लोकजन टुडे डेस्क,  देहरादून: पारा फिर से 40 डिग्री सेल्सियस को पार करने लगा है। दिन भर धूल भरी आंधी और गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे है । मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम ने इस बार अप्रैल से ही नए रिकार्ड बनाने शुरू कर दिए थे कहा तो अप्रैल में गर्मी के दूर दूर तक दर्शन नहीं हो रहे थे और अचानक हुए मौसम परिवर्तन ने अपने नए कीर्तिमान बनाने शुरू कर दिए। मई में भी तापमान का पारा लगातार बढ़ता जा रहा लेकिन बीते दो दिनों से तापमान में कुछ कमी रिकार्ड की गई थी लेकिन सोमवार को फिर से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बीते नौ साल में छह मई को इतना तापमान कभी भी रिकार्ड नहीं किया गया।

मौसम समाचार क्या कहता है
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटों में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा लेकिन कहीं कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। राज्य के शेष स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *