डीएम ने काशीपुर में कहां और क्यूँ कराया हादसा

Share your love

रफी खान/लोकजन टुडे/काशीपुर.

काशीपुर: जिलाधिकारी उधम सिंह नगर द्वारा काशीपुर क्षेत्र के समस्त विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों का कार्यों के प्रति जिम्मेदारी व तत्परता का पैमाना जांचने के लिए व लोगों को तत्काल हादसा होने पर सुविधा उपलब्ध कराने की गरज से मॉक ड्रिल दीवार गिरने से कई लोग जख्मी कराया गया!

गौरतलब रहे कि बीती 6 तारीख को काशीपुर में तेज आंधी के चलते एक महिला सहित दो लोगों पर केपीसी स्कूल की दीवार गिरने से एक महिला व एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत का मंजर सामने आया था!

जिस पर आज जिला अधिकारी द्वारा रात के 9:35 बजे काशीपुर में लोगों को आकस्मिक दुर्घटना आपदा व अचानक हुए हादसे पर किस प्रकार तुरंत सहायता पहुंचाई जाए और क्षेत्र के अधिकारी व कर्मचारी इसके लिए कितना तैयार हैं को लेकर बाजपुर रोड स्थित ग्राम हेमपुर इस्माइल में दीवार गिरने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल का मॉक ड्रिल कराया गया जिला स्तर पर मामले को इस प्रकार गोपनीय रखा गया कि जब जिला मुख्यालय से प्रभारी एसडीएम सुंदर सिंह तोमर काशीपुर को आम आदमी के रूप में भयंकर घटना के बाबत बताया गया तो एसडीएम व तहसीलदार सहित कुछ विभागीय अधिकारीयो की गाड़ियां घटना को सत्य मानते हुए घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ी जिसके बाद मॉक ड्रिल के तहत घायल लोगों को तत्काल राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया और बेघर हुए लोगों को सहायता प्रदान की गई इस पूरे मामले को वाच कर रहे जिलाधिकारी की ओर से मॉक ड्रिल में उपस्थित रहे भूमि अध्यापति अधिकारी(एसएललो) नारायण सिंह नाबियाल द्वारा मॉक ड्रिल घटनास्थल पर लेटलतीफी से पहुंचने वाले अधिकारी व कर्मचारियों के पेज कसे गए तो वहीं उन्होंने कहा कि जिन विभाग के लोग घटना की सूचना मिलने के बाद भी नहीं पहुंच पाए हैं उनके खिलाफ जिला मुख्यालय को लिखा जा रहा है माना जा रहा है कि घटना की सूचना दिए जाने के बाद भी मॉक ड्रिल स्थल पर न पहुचने वाले विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों पर गिर सकती है गाज!


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *