डीएम ने कराई फसलों की कटाई

Share your love

लोकजन टुडे: देहरादून।- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत् जनपद में काश्तकारों की फसलों का बीमा कराया जाता है। इसके अन्तर्गत जनपद के 160 गावों के 320 स्थानों पर रबी की फसल गेंहू की उत्पाद के मापन के कार्य के तहत राजस्व विभाग की टीम द्वारा आज जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन की उपस्थिति में बालावाला क्षेत्र के काश्तकार श्री गोपाल सिंह की 43.30 वर्ग मीटर में उत्पादित गेंहू की कटाई से लेकर मड़ाई एवं उसका वजन की नाप तोल की गई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत् निर्धारित स्थान पर उत्पादित गेंहू के वजन का अन्य स्थानों के वजन से नाप कर औसत उत्पादन निकाला जायेगा। बालावाला में आज काश्तकार गोपाल सिंह द्वारा अपनी भूमि में उत्पादन हेतु खाद एवं बीज पानी आदि की उपलब्धता की जानकारी दी, किन्तु इसके विपरीत निर्धारित क्षेत्रफल में मात्र 4.550 किलो ग्राम गेंहू उत्पादित हुआ जो अन्य स्थानों की अपेक्षा तीन गुना तक कम है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि योजनान्तर्गत सीसी. एग्रो. एप्स. का प्रयोग कर सभी क्रिया कलापों का संग्रहण कर काश्तकारों को फसलों का बीमा उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ का काश्तकारों को प्राप्त करने के लिए राजस्व, कृषि, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा आपसी समन्वय बनाकर कार्य कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर राजस्व व सांख्यकीय व बीमा कम्पनी के अधिकारियों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने को कहा। उन्होंने जनपद के सभी गावों के चयनित स्थलों पर गेंहू की उत्पादन की सही-सही जानकारी हो सके और औसतन उत्पादन का विवरण तैयार हो सके। उन्होंने लेखपाल एवं अपर सांख्यकीय अधिकारी एवं निरीक्षकों से इसकी विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर बीमा कम्पनी के राहुल कपूर, अरूण बहुगुणा, अपर सांख्यकीय अधिकारी किशन सिंह, निरीक्षक, काश्तकार गोपाल सिंह सहित अन्य काश्तकार मौजूद थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *