चैंपियन “विधायक” ने की भाजपा कार्यकर्ता की धुनाई!

Share your love

खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने भाजपा के ही एक पार्टी कार्यकर्ता के साथ मारपीट की। यही नहीं विधायक ने फायरिंग भी की। नगला इमरती गांव निवासी एवं भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि वह बीती रात अपनी गाड़ी से घर जा रहे थे जब वह लाल कुर्ती के समीप टोल पर पहुंचे तो उसी दौरान कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की गाड़ियों का काफिला वहां से आ रहा था। काफिले के सामने गाड़ी आने के कारण विधायक कुंवर प्रणव सिंह बौखला गए। मनोज त्यागी ने बताया कि गुस्साए विधायक ने अपने साथियों के साथ उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला और मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने पिस्टल से हवाई फायर भी किया। मनोज त्यागी ने कोतवाली रुड़की पहुंचकर मामले की तहरीर कोतवाली रुड़की पुलिस को दी ह।ै पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *