जल्द पूरी होगी 950 पुलिस कांस्टेबल की इच्छा, मिलेगा प्रोन्नति का तोहफा

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादूनः उत्तराखंड में तैनात पुलिस कांस्टेबल के लिए आज एक अच्छी खबर आई है। जानकारी के मुताबित जल्द ही 950 कांस्टेबलों को हेड कांस्टेबल के रूप में प्रोन्नति मिलने जा रही है। दरअसल यह कांस्टेबल पिछले काफी समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं। अब बताया जा रहा है कि सरकार की ओर से इनके प्रमोशन की प्रक्रिया को तैयार कर लिया है। जल्द ही इसको अमली जामा पहनाया जाएगा। इसे विभाग दो चरणों में अंजाम देगा। इसके लिए वरिष्ठता के साथ ही साथ प्रांतीय योग्यता परीक्षा के जरिये होगा। इसमें वरिष्ठता के आधार पर करीब साढ़े तीन सौ पदों को भरा जाएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *