चारधाम यात्रा को लेकर डीएम ने ली बैठक

Share your love


लोकजन टुडे, ऋषिकेशःc

नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने चार धाम यात्रा के दौरान नगर में यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए वनवे व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यवस्था ऐसी बने जिससे स्थानीय लोगों को भी किसी तरह का परेशानी ना उठानी पड़े। उन्होंने व्यापारियों व होटल एसोसिएशन से भी चार धाम यात्रा में सहयोग की अपील की। जिलाधिकारी ने यात्रा से पूर्व नगर क्षेत्र में सड़कों पर हुए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आज से ही अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि 4 मई से ;षिकेश में यात्रा कंट्रोल रूम शुरू हो जाएगा।

जिसमें सभी महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी नियमित उपस्थित रहेंगे। बैठक के पश्चात जिलाधिकारी ने चार धाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड का निरीक्षण भी किया। यहां अव्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने अधिकारियों को फटकार भी लगाई। जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिला अधिकारी हरी गिरी, पुलिस क्षेत्राधिकारी डीएस रावत, सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी, आरटीओ दिनेश पठाई, एआरटीओ अनीता चमोला, राजकुमार अग्रवाल, रवि शास्त्री, गोपाल नारंग आदि उपस्थित थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *