चाकू के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार’

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादूनः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन में जनपद मे अवैध नशे के विरुद्द अभियान गतिमान है जिसमें अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम व धरपकड व संदिग्धों के सत्यापन तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देहरादून एवं क्षेत्राधिकारी विकासनगर के निकट पर्यवेक्षण में चैकिंग हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
इस क्रम में गत दिवस प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी कोतवाली विकासनगर द्वारा कोतवाली विकासनगर क्षेत्र मे अलग अलग पुलिस टीमे बना कर क्षेत्र मे चैकिंग हेतु अलग अलग चयनित स्थानो पर रवाना किया गया था। गठित पुलिस टीम द्वारा रात्रि में कैनाल रोड सहारनपुर बस अड्डे के पास विकासनगर से अभियुक्त सोनू पुत्र अजमेर सिंह निवासी गुरूद्वारा गली कस्बा विकासनगर थाना विकासनगर जनपद देहरादून 22 वर्ष, को एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के विरुद्ध थाना विकासनगर पर धारा 25/4 शास्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को कोर्ट में पेश किया जाएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *