चमोली डीएम ने दिए अनुरूप माॅक अभ्यास कराने के निर्देश
Share your love
सतेंद्र पुण्डीर “लोकजन टुडे” चमोली
मानसून अवधि में भारी वर्षा एवं अतिवृष्टि के कारण जन-धन की व्यापक हानि को न्यून किए जाने हेतु जिले की सभी तहसीलों में माॅक अभ्यास किया जाएगा।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने सभी तहसीलों में इन्सीडेन्ट रिस्पोन्स सिस्टम (आईआरएस) के अनुरूप माॅक अभ्यास कराने के निर्देश जारी किए है। माॅक अभ्यास के लिए जारी रोस्टर के अनुसार अगामी 03 जून को तहसील कर्णप्रयाग व थराली में, 06 जून को गैरसैंण व चमोली तथा 10 जून को पोखरी एवं जोशीमठ में तहसील स्तर पर मानसून अवधि से पूर्व माॅक अभ्यास किया जाएगा, जबकि तहसील घाट में 11 जून तथा जिला मुख्यालय स्तर पर 12 जून को मानसून आपदा से राहत बचाव के लिए माॅक अभ्यास किया जाएगा। जिलाधिकारी ने तहसील एवं जनपद स्तर पर गठित आईआरएस के सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत निर्धारित तिथियों में आयोजित किए जाने वाले माॅक अभ्यास में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने के निर्देश दिए है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
