गदरपुर में बिजली के पोल पर हुई दिवाली, जले पटाखा

Share your love

https://youtu.be/Yl7jcntQblc

लोकजन टुडे, गदरपुरः अक्सर आपने दीपावली में चारों ओर पटाखे और फुलझड़ि़यां जलते देखी होगी, लेकिन यहां ऊर्जा निगम की लापरवाही से आम लोगों की जान खतरे में है। शनिवार की रात को जिस प्रकार की घटना यहां हुई उससे लगता है कि ऊर्जा निगम को आम लोगों से कोई लेना देना नहीं है। यही कारण है कि गर्मी बढ़ते ही जगह जगह बिजली के तार लूज होने से आग की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। गदरपुर की घटना को ही देख लें तो जिस पोल पर बिजली के पटाखे फूट रहे थे वहां पर न केवल आसपास दुकानें थीं, बल्कि नीचे कई वाहन भी खड़े थे। ऐसे में शुक्र रहा कि वाहनों ने आग नहीं पकड़ी।
दरअसल आपने दीपक जलाकर घरों में दीपावली को मनाते हुए तो देखा होगा लेकिन उधम सिंह नगर के गदरपुर में बिजली के तारों के धमाकों की दीपावली जैसा नजारा आपने शायद ही कही देखा हो। जहाँ बिलजी के तार से जोरदार धमाकों की आवाजें आ रही थी। जिसे देख लोग चकित रह गए और दीपावली की बधाई एक दूसरे को देने लगे। बात दे कि शनिवार देर रात गदरपुर के सकेनिया मोड़ के करीब विद्युत के पोल पर एक अनोखा नजारा देखने को मिला। जहा बिजली के तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। जिसके बाद नजारा देखते ही बनता है, बिजली के तारों से भयंकर चिंगारियो के साथ धमाकों की आवाजें आने लगी। जिसे देख आसपास के लोग एकत्र हो गए ओर धमाकों को देख एक दूसरे को दीपावली की बधाई भी दे डाली। वही आसपास के लोगो ने शॉर्ट सर्किट की जानकारी तत्काल विद्युत विभाग को दी। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग ने बिजली की तारो में दौड़ रहे करंट को बंद कर दिया। आप देख सकते है इस लाइव वीडियो में की किस तरह बिजली के तारो से धमाकों की आवाजें आ रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *