खुश खबरी! स्पाइसजेट की दून—मुंबई सेवा कल से शुरू

Share your love

खुश खबरी! स्पाइसजेट की दून—मुंबई सेवा कल से शुरू

लोकजन टुडे, देहरादूनः देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर 8 मई से स्पाइसजेट एयरलाइंस मुंबई से देहरादून के लिए अपनी नई सेवाओं को शुरू करने जा रही है। इससे देहरादून से मुंबई आने जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर इस सेवा के शुरू हो जाने के बाद 8 मई से अब बीस की जगह 21 हवाई सेवाओं की आवाजाही हो जाएगी। इससे चार धाम यात्रा को भी लाभ मिलेगा।
विदित हो कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर जेट एयरवेज की हवाई सेवाओं के बंद हो जाने के बाद यात्रियों को हवाई सेवाओं को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर इंडिगो के बाद स्पाइसजेट एयरलाइंस मुंबई से देहरादून व देहरादून से मुंबई के बीच अपनी हवाई सेवाओं को शुरू करने जा रही है।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट के निदेशक डी के गौतम ने बताया कि स्पाइसजेट का यह विमान 11:20 पर मुंबई से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। यहां से यह विमान 12:00 बजे के लगभग देहरादून से मुंबई के लिए अपनी उड़ान भरेगा। उन्होंने बताया कि चार धाम यात्रा शुरू होने के दौरान इस हवाई सेवा के शुरू हो जाने से यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि निकट समय में अन्य हवाई सेवाओं का विस्तार भी हो जाएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *