खनन के गड्ढों में घुसा मगरमच्छ, हड़कंप

Share your love


लोकजन टुडे, हरिद्वारः गांव बिशनपुर में हुए खनन के गड्ढों में मगरमच्छ के घुसने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन मगरमच्छ के पानी में जाने से उसे नहीं पकड़ा जा सका। वन विभाग की टीम घटनास्थल पर नजर बनाए रखे है।
बिशनपुर क्षेत्र में अवैध खनन का धंधा जोरों से चलता है। यहां करण माफिया ने बड़े—बड़े गड्ढे करके छोड़ दिया है। जिनमें गंगा से निकल कर पानी भर जाता है। सोमवार को एक मगरमच्छ गंगा से निकलकर खनन के गड्ढे में जा घूसा। कुछ लोगों ने मगरमच्छ को देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक मगरमच्छ पानी के अंदर ही घुस रहा। जिसके कारण मगरमच्छ को वन विभाग की टीम पकड़ नहीं सकी। वन विभाग की टीम मगरमच्छ को पकड़ने के लिए घटनास्थल पर नजर बनाए रखे हैं। बताते चलें कि क्षेत्र में मगरमच्छ समय—समय पर दिखाई पडते रहते हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *