कॉर्बेट पार्क में जल्द हो सकती है जिप्सियों पर कार्यवाही अधिक रकम वसुलने व दूसरे जोन में घूमाने का मामला

Share your love

कार्तिक बिष्ट
रामनगर

रामनगर कॉर्बेट नेशनल पार्क घूमने आए पर्यटकों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में 62 जिप्सियों के परमिट निरस्त हो सकते है।


पर्यटको से निर्धारित किराया से ज्यादा वसूली की गई और कुछ पर्यटको को कॉर्बेट पार्क घुमाने के नाम पर सीतावनी रामनगर वन प्रभाग में सफारी करा दी।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पर्यटको के साथ ठगी करने वाले जिप्सी स्वामियों के खिलाफ सख्त मूड में है।
CTR ने 62 जिप्सी स्वामियों को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जवाब मांगा है। कॉर्बेट पार्क में ये कोई पहला वाक्या नही जब पर्यटकों से अधिक रकम वसूली गयी हो पिछले कई वर्षों से जिप्सी स्वामी ऐसा करते आ रहे है कठोर दंड न दिए जाने की वजह से भी ऐसा होता रहा है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *