किस भगवान् के दरबार में पहुंची भीड़ 5 लाख के पार

Share your love

बद्रीनाथधाम
Report By Satender Pundir

 

https://youtu.be/KF3paIE4O2g

भू बैकुंठ धाम बद्रीनाथ के कपाट खुलने के एक माह में यहां रिकार्ड यात्री पहुचे है, भीषण गर्मी व बारिश के बावजूद मौसम पर श्रद्धालुओं की आस्था भारी पड़ रही है,सुबह से ही आस्था के इस पथ पर हजारों श्रद्धालुओं की कई किलोमीटर लंबी कतार इस बात का सबूत है l
बीते 10 मई से अब तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर बद्री विशाल के दर्शन का पूर्ण्य लाभ अर्जित किया है,यही नहीं देश के बड़े शहरों में गर्मी और तपिश से झुलस रहे लोगों ने बद्री धाम में पहुंच कर हरि नारायण के दर्शनों के साथ बर्फबारी का आनंद लिया है।

https://youtu.be/xFwi3tkLs9k

बद्रीनाथ धाम में इस बार प्रशासन द्वारा तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए खास व्यवस्थाऐं की है, स्थानीय उत्पाद से खास पंचबद्री प्रसाद तैयार किया गया है। पंचबद्री प्रसाद का अलग से स्टाॅल लगाया गया है। स्वयं सहायता समूहों की आजीविका मिशन के तहत स्थानीय उत्पादों से तैयार पंचबद्री प्रसादम् की न्यूनत दरों पर बिक्री की जा रही है। पंचबद्री प्रसाद् में चैलाई के लड्डू, गुलाब जल, बद्रीश तुलसी, धूप एवं सरस्वती जल को रखा गया है l एलईडी स्क्रीन के
माध्यम से श्रद्वालुओं को खास संदेश एवं आवश्यक जानकारी दी जा रही है। वही धाम में सीसीटीवी कैमरे से यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए है l

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *