कांग्रेश नेता ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी
Share your love

लोकजन टुडे: रफी खान /काशीपुर
काशीपुर: काशीपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार और संगठन के कई पदों पर रहे पूर्व महानगर अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है इस ह्रदय विदारक घटना से जहां कांग्रेसी लॉबी में हाहाकार मचा हुआ है तो वहीं वारदात को बेहद संदिग्ध मानते हुए पुलिस के आला अधिकारी बारीकी से जांच में जुट गए हैं!
आपको बता दें महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष लता शर्मा के पति महेंद्र शर्मा जोकि काशीपुर की सियासत ही नहीं बल्कि व्यवसायिक दृष्टिकोण से भी मजबूत स्थान रखते थे उन्होंने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है बताया जा रहा है कि आज सुबह लगभग 8:30 बजे जब उनका दरवाजा नहीं खुला तो उनके छोटे पुत्र हर्षित ने आवाज लगाकर और दरवाजा खटखटा कर खुलवाने का प्रयास किया लेकिन अंदर से ना आवाज का जवाब मिला और ना ही दरवाजा खुला तो महेंद्र शर्मा के कमरे का दूसरी चाबी से लॉक खोला गया और अंदर जाकर देखा तो महेंद्र शर्मा फंखे के कुंडा में रस्सी लटका कर फांसी लगाकर लटके हुए हैं जिससे परिवार व परिजनों में हाहाकार मच गया फिलहाल इस सारे मामले को लेकर सूचना पर घटनास्थल पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जगदीश चंद्र क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार सहित पुलिस के अन्य अधिकारियों ने महेंद्र शर्मा के शव और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए जानकारी जुटाई फिलहाल पुलिस अधिकारी जहां इस मामले में अभी ज्यादा कुछ बताने से बच रहे हैं तो वहीं परिवार के सदस्यों ने कैमरे के सामने आने से साफ इंकार कर दिया!
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
