एक्सक्लूसिव विज़ुअल्स: टस्कर हाथी ने पर्यटकों को दौड़ाया!
लोकजन टुडे : – अक्सर देखा जाता है की पर्यटक जंगलो में घूमने के लिए उत्तराखंड आना पसंद करते है लेकिन अगर आप सोचिये कि अगर आप जंगल सफारी के लिए निकले हो और अचानक टस्कर हाथी आपके सामने आ जाए और आपके पीछे दौड़ने लगे ऐसे में क्या हाल होगा जरा सोचिये तो आज हम दिखते है ऐसा ही वीडियो जिसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते है कि क्या बीतती है मामला है उत्तराखंड के रामनगर में सीतावनी जोन घूमकर लौट रहे दिल्ली के पर्यटकों की जिप्सी के पीछे टस्कर पड़ गया। पर्यटकों के चिल्लाने पर चालक ने जिप्सी को तेज गति से दौड़ाकर पर्यटकों की जान बचाई। बौखलाए टस्कर ने सड़क पर एक बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना सोमवार दोपहर की है। दरअसल, दिल्ली से आए कुछ पर्यटक सीतावनी जोन में सफारी के लिए गए थे। वह सीतावनी जोन घूमकर लौट रहे थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
