उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के बैंकों में उपभोक्ताओं को चूना लगाने वाले गिरोह का काशीपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश
Share your love

रफी खान। लोकजन टुडे। काशीपुर:
बैंक के काउंटर से चेक चोरी कर भुगतान प्राप्त कर लाखो का लोगो को चूना लगाने वाले गिरोह का आज एएसपी काशीपुर ने कोतवाली परिसर में किया खुलासा!
मामले का खुलासा करते हुए काशीपुर के अपर पुलिस अधीक्षक डॉ जगदीश चंद्र ने बताया उत्तर प्रदेश के थाना बरखेड़ा जिला पीलीभीत निवासी राज कुमार पुत्र नोखेलाल काशीपुर में दो अन्य बैंकों की शाखाओं से चेक चोरी कर 7.90 लाख रुपये का भुगतान प्राप्त कर चुका है।
बता दे कि माता मंदिर रोड स्थित रॉकी टेंट हाउस के स्वामी ने दिल्ली की एक फर्म को डेढ़ लाख रुपये का भुगतान जीएसटी के माध्यम से करने के लिए चेक कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक की शाखा में जमा कराया था। बैंक कर्मी ने फर्म के मैनेजर को आधे घंटे बाद ओटीपी नंबर ले जाने को कहा था। दोपहर करीब 12 बजे उक्त चेक काउंटर से गायब हो गया। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर एक व्यक्ति काउंटर से चेक चोरी करते देखा गया। कुछ ही देर में उक्त व्यक्ति चेक लेकर भुगतान के लिए बैंक के काउंटर पर पहुंच गया। उसने चेक पर लिखे योर सेल्फ को संशोधित कर जयदर सतकर कर दिया था। बैंक कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेते हुए कड़ाई से पूछताछ पर पता चला गिरफ्तार आरोपी राजकुमार एक गैंग बना कर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बैंकों में इस तरीके की जालसाजी कर लोगों के लाखों रुपए पर हाथ साफ करता रहा है
बता दें कि जसपुर की पीएनबी शाखा समेत रुद्रपुर व अन्य शहरों में भी इस तरह की वारदातें ये गिरोह अंज़ाम दे चुका है। फिलहाल कोतवाली पुलिस आरोपी को जेल भेजते हुए गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
