उत्तराखंड में बदला मौसम, तेज हवा के साथ बारिश का दौर शुरू

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादूनः मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही निकला। मंगलवार को उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया। देहरादून सहित कई स्थानों पर हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया। इस दौरान हवाएं भी चल रही हैं।
मौसम विभाग ने मंगलवार को देहरादून समेत मैदानी इलाकों में आधी—तूफान के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की संभावना है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंची पहाड़ियों में हिमपात हो सकता है। मौसम के मिजाज के मद्देनजर शासन ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
एक दिन पहले उत्तराखंड में पारे में उछाल रहा था। दिन में चटख धूप लोगों को बेचैन करती रही है। देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 37 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 18ण्6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मसूरी का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 25.8 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
नैनीताल में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.1 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस जसपुर में रहा।
मंगलवार को सुबह कहीं धूप और कहीं हल्के बादल थे। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के जिलों में भी अमूमन एक जैसी स्थिति रही। जैसे—जैसे दिन चढ़ने लगा तो मौसम का मिजाज भी बदलने लगा। देहरादून, ;षिकेश में हल्की बूंदाबांदी होने लगी। वहीं, अन्य स्थानों पर बादल छाए हैं। साथ ही टिहरी, देहरादून, हल्द्वानी में रुक—रुक कर हवाएं चलती रही।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि हरादून समेत प्रदेशभर में आंधी आ सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की संभावना है। मौसम को देखते हुए विभाग ने चेतावनी जारी कर प्रशासन को अलर्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार तक प्रदेश में बारिश हो सकती है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *