इन हस्तियों को आज मिलेगा ‘भारत रत्न’…
Share your love
दिल्ली :- पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी समेत दो अन्य लोगों को आज यानी 8 अगस्त को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘भारत रत्न’ से नवाजा जाएगा। उनके अलावा यह पुरस्कार मरणोपरांत असम के प्रख्यात गायक भूपेन हजारिका और सामाजिक कार्यकर्ता नानाजी देशमुख को भी दिया जाएगा। इस सम्मान के लिए जनवरी में ही तीनों हस्तियों के नामों की घोषणा की गई थी। सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से अब तक देश की 45 हस्तियों को सम्मानित किया जा चुका है। अंतिम बार यह सम्मान साल 2015 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय (मरणोपरांत) को दिया गया था। बीते 25 जनवरी 2019 को तीनों हस्तियों के नामों की घोषणा के बाद यह संख्या 48 हो गई है।
प्रणब मुखर्जी के नाम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी थी। वहीं, भूपेन हजारिका और नानाजी अब तक 12 लोगों को यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया गया है। शुरुआत में इस सम्मान को मरणोपरांत देने का प्रावधान नहीं था, लेकिन बाद में साल 1955 से अब तक 12 लोगों को यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया गया है।
भूपेन हजारिका
ओ गंगा, बहती हो क्यों… समेत सैकड़ों गीत गा चुके भूपेन हजारिका पूर्वोत्तर भारत में पूजे जाते हैं। असम की राजधानी गुवाहाटी में उनकी याद में मंदिर भी बनवाया गया है। हजारिका ने असमिया के साथ-साथ हिंदी, बांग्ला समेत कई अन्य भाषाओं में भी गीत गा चुके हैं, जो अब भी लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं।
नानाजी देशमुख
नानाजी देशमुख भारतीय जनसंघ से जुड़े थे। 1977 में जब जनता पार्टी की सरकार बनी, तब उन्होंने मंत्री बनने से मना कर दिया था। वह जीवनभर दीनदयाल शोध संस्थान के लिए कार्य करते रहे। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने उन्हें राज्यसभा का सदस्य मनोनीत किया था। वाजपेयी सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया था।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
