कुछ घंटों में दबंग गिरफ्तार, वीडियो में बोले “हम गरीब हैं”; ड्राइवर ने कहा धन्यवाद सीएम धामी।

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

माफी मागते हुए अभियुक्त

देहरादून। एक ड्राइवर से बदसलूकी के मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद वीडियो में वही लोग, जो घटना के दौरान दबंगई करते दिखे, अपना पक्ष रखते हुए कहने लगे कि वे दबंग नहीं हैं। गाड़ी चलाकर घर चलाते हैं और गरीब हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला। इसमें आरोपी हाथ जोड़कर अपनी मजबूरी बताते नजर आए। viewers का कहना है कि कार्रवाई से पहले का तेवर और गिरफ्तारी के बाद की भाषा में जमीन-आसमान का फर्क है। कुछ घंटों में दबंग गरीब और मजबूर हो गए, यह टिप्पणी भी वीडियो के साथ खूब चर्चा हो रही है।पीड़ित ड्राइवर ने पुलिस की तेज कार्रवाई पर राहत जताई। उसने कहा कि बेबस ड्राइवर को कुछ ही घंटों में इंसाफ मिला।

ड्राइवर बोला: Thank you सीएम धामी

ड्राइवर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी शुक्रिया अदा किया।

पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना हो रही है। शिकायत मिलते ही आरोपियों तक पहुंचना और उन्हें हिरासत में लेना, इस मामले में पुलिस की तरफ से साफ संदेश गया है कि सड़क पर दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.