आधी रात को टैंट हाउस में लगी आग, दमकल कर्मियों ने दीवार तोड़कर चार लोगों की जान बचाई

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादूनः रविवार की देर रात करीब 1ः29 बजे रायपुर थाना क्षेत्र में एसण्जीण्आरण्आरण् स्कूल नेहरूग्राम के पास एक टैन्ट हाउस की दुकान में आग लग गयी है। सूचना पर थाना रायपुर से प्रभारी निरीक्षक रायपुर मय पुलिस बल व रात्रि अधिकारी अरविन्द सिंह रावत क्षेत्राधिकारी मसूरी व फायर स्टेशन से मय दमकल वाहन पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जिसमें दमकल कर्मियों व पुलिस कर्मियों द्वारा दुकान के बराबर में बने आवास से भवन स्वामी दिनेश यादव निवासी नेहरूग्राम रायुपर उम्र 48 वर्ष, श्रीमती उमा यादव पत्नी श्री दिनेश यादव निवासी उपरोक्त उम्र 40 वर्ष, श्री विवेक यादव पुत्र श्री दिनेश यादव निवासी उपरोक्त उम्र 20 वर्ष, विशाल यादव पुत्र श्री दिनेश यादव निवासी उपरोक्त उम्र 18 वर्ष को दीवार तोडकर बाहर निकाला गया। जिसमें 02 दमकल वाहनों की सहायता से 01 घंटे कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिसमें चारों लोगों को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्रथम दृष्ट्या आग लगने का कारण टैंट हाउस में शार्ट सर्किट होना प्रतीत पाया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *