आज शाम को होगा 33 लाख लूट का खुलासा!

Share your love

लोकजन टुडे, रुड़कीः मंगलौर दिल्ली रोड स्थित भाजपा नेता के पेट्रोल पंप में अज्ञात बदमाशों ने सेल्समैन की आंखों में मिर्च डालकर 33 लाख रुपए लूट की घटना को अंजाम दे डाला। सेल्समैन रुपए लेकर रुड़की के एक बैंक में जमा कराने के लिए जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस सेल्समैन से पूछताछ कर जांच में जुटी है। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। पुलिस के मुताबिक जिस मार्ग से सेल्समैन जा रहा था वहां कोई बैंक नहीं है। इसके अलावा बिना सुरक्षा के जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का यह भी दावा है कि देर शाम तक मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। इसके अलावा पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की सघनता से जांच पड़ताल की जा रही है। बताते चलें कि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल का पेट्रोल पंप है। आज पेट्रोल पंप से सेल्समैन अमीर एक अन्य कर्मचारी पवन के साथ कांवड़ पटरी के रास्ते पेट्रोल पंप की रकम लेकर बैंक में जमा कराने जा रहा था। जैसे ही वह मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में निशु अपार्टमेंट के पास पहुंचा तो बाईक सवार बदमाशों ने सेल्समेन की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लाखों रुपए की लूट को अंजाम दे डाला। लूटी गई रकम 33 लाख बताई गई है। सेल्समेन ने इसकी सूचना अपने मालिक को दी। जानकारी पाकर पेट्रोल पंप मालिक ललित मोहन अग्रवाल सहित अन्य भाजपा के नेता भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सेल्समैन से पूछताछ की। वही पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।घटना के बाद मौके पर सीओ चन्दन सिंह बिष्ट, मंगलौर कोतवाल प्रदीप चौहान, कोतवाल गंगनहर राजेश शाह समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने जानकारी ली।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *