आईसीसी ने महेंद्र सिंह धोनी के ग्लव्स को लेकर आपत्ति जताई !
Share your love

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के ग्लव्स को लेकर विवाद पर दक्षिण पश्चिम कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल चेरिश मैथसन ने कहा कि इससे सेना की छवि पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। धोनी ने जोश में आकर अपने ग्लव्स पर सेना का लोगो लगाया है। अगर आईसीसी ने उस लोगो को हटाने के लिए कहा है तो आईसीसी अपने नियमों के मुताबिक चल रहा है और इससे सेना की छवि पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
आईसीसी ने महेंद्र सिंह धोनी के ग्लव्स को लेकर आपत्ति जताई है। धोनी ने वर्ल्ड कप में आर्मी के लोगो वाले स्पेशल दस्ताने पहनकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच खेला था। आईसीसी ने इस ग्लव्स को लेकर अपनी आपत्ति जताई है। आपको बता दें कि भारतीय सेना के लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का प्यार सबको पता है। शहीदों की याद में सेना की टोपी पहनकर मैच खेलने के बाद अब भले ही आईसीसी ने प्रादेशिक सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी से उन्हें न पहनने को कहा हो लेकिन इस पर सेना को कोई फर्क नहीं पड़ता है। दक्षिण पश्चिम कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल चेरिश मैथसन ने कहा कि इससे सेना को कोई फर्क नहीं पड़ता है। भारतीय सैन्य अकादमी में रिव्यूइंग अफसर के रूप में आइएमए की परेड की सलामी लेने पहुचे थे। उन्होंने कहा कि धोनी ने अपने जोश में इस लोगों को लगाया है और आईसीसी अपने नियमों के मुताबिक काम कर रहा है तो इससे सेना के ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
