आंधी तूफान के कहर में विद्युत पोल व बरसों पुराने पेड़ हुए धराशाई

Share your love

रफी खान:लोकजन टुडे, काशीपुर

क्षेत्र में तेज बारिश से पूर्व आये आंधी तूफान ने कहर बरपाते हुए जहां कई विद्युत पोलों को उखाड़ फेंका है तो वही कई वर्षों पुराने पेड़ भी आंधी के सामने धराशाई होकर गिर पड़े हैं!
आपको बता दें काशीपुर में हो रही शिद्दत की गर्मी पर तेज बारिश ने जहां लोगों को राहत पहुचाने का काम किया है तो वही बारिश से पूर्व आए आंधी-तूफान ने कई स्थानों पर विद्युत पोलों को उखाड़ फेंका है जिस से सुचारू विद्युत व्यवस्था वाधित हो चली है! दूसरी और वहीं क्षेत्र में आंधी के इस कहर के आगे बरसों पुराने पेड़ भी ठहर ना सके, स्थानीय एक कब्रिस्तान में खड़ा 240 वर्ष पुराना खजूर का पेड़ आंधी के जोर के चलते सड़क पर आ गिरा जहां गुजर रहे राहगीर पेड़ की चपेट में आने से बाल-बाल बचे! बरसों पुराने पेड़ के गिरने की सूचना पर देखने को लोगों का तांता लग गया तो वही लगभग 50 फुट लंबे उक्त पेड़ आबादी के बीच किसी घर पर आ गिरने से बड़ा हादसा हो सकता था! फिलहाल विद्युत व प्रशासनिक अधिकारी आंधी तूफान से होने वाले नुकसान का आकलन और सूचनाएं एकत्र करने में जुटे हुए हैं!


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *